सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कबीर बीजक जीव धन को बताता है

कबीर 'बीजक' जीव धन को बताता है 

पांच तत्व के भीतरे गुप्त वस्तु स्थान ,

बिरला मरण  कोई पाइये गुरु के शब्द प्रमाण। 

जीव (पांच तत्व के पुतले )के अंदर जो चैतन्य साक्षी है , वही संस्कारों का धारक है। माया और मन का बोध कराता है बीजक। जो अंदर है उसे हम बाहर खोजते हैं। आत्मा राम  सत्ता है। सारा प्रतीत परिवर्तनशील है। आत्मा राम सत्ता  यथार्थ है। मन मायाकृत  साक्ष्य है ,मिथ्या है।

जीवन की सार्थकता है 'स्व :' और  'पर ' का बोध।  'स्व : ' तत्व सनातन है। सत्य सदैव सत्य रहता है ,'पर' एक प्रतीति है परिवर्तनशील है। 

अंतर् ज्योत गुणवाचक है। 

"अंतर् ज्योत शब्द एक नारी ,ताते हुए हरि ब्रह्मा त्रिपुरारी। "

नारी शब्द का अर्थ यहां कल्पना शक्ति है। 

अन्तर -ज्योत से ही सारे ज्ञान का विकास हुआ है। जीव  के अंदर एक शाश्वत तत्व  है वह अंतर्ज्योति है। 

कबीर सृष्टि का  आरम्भ नहीं मानते हैं। 

कबीर के यहां 'ब्रह्म' पहले अग्नि  को कहा गया। जो बढ़े (अग्नि की तरह )वह ब्रह्म है। 

'रज' से सृष्टि होती है 'सत' से पुष्टि और 'तम' से उसका क्षय होता है। त्रिदेवों की मनुष्य ने कल्पना की है । ये तीनों भी सृष्टि का अंत नहीं जान सके। 

ब्रह्मा कर्म के प्रवर्तक हैं ,विष्णुजी भक्ति और शिव ज्ञान अथवा योग के प्रवर्तक मान लिए गए। भक्ति और ज्ञान का विकास होने पर कर्मकांड अपने आप लुप्त हो गया। कर्म काण्ड से ही ब्राह्मण थे। आरम्भ में जो अग्नि के सामने बैठ साधना करता था वही ब्राह्मण कहलाता था। 

ब्रह्माजी ब्राह्मणों (कर्मकांडियों )का प्रतिनिधितित्व करते थे। विष्णुजी वैष्णव भक्तों का ,शिव ज्ञानमार्गी हैं ,वेदांती  शैव दर्शन,शैवों   का प्रतिनिधित्व करते हैं।    
पेट न काहू वेद पढ़ायो  

सुनत(सुन्नत ) करात तुर्क नहीं आयो 

तुर्क कहतें हैं हम  राहे खुदा हैं बाकी  राहे जुदा हैं ऐसा है तो माँ के पेट से ही मुसलमान बालक सुन्नत करा के क्यों नहीं आया।

ब्राह्मण का बालक यदि जन्म से ही ब्राह्मण है तो उसे वेदों का जन्मना ज्ञान होना चाहिए था। 

ब्राह्मण भी यौनि से ही पैदा हुए हैं किसी और मार्ग से नहीं आये हैं 

(जो )जे तू ब्राह्मणी जायो ,आन  मार्ग ते क्यों नहीं आयो।  

"नारी मोचित गर्भ प्रसूति "

' स्वाँग धरे बहुत ही करतूती '

करतूति यानी कर्म काण्ड 'तुर्क 'और  ब्राह्मणों का पैदा होने के बाद हुआ। 

माता के गर्भ में 'हम' और 'तुम' एक ही लोहू में रहे मलीनता में रहे। कौन पवित्र कौन अपवित्र ?सब बराबर हैं। 

'एक ही जनी  जना संसारा '

ब्राह्मण वह होता है जो जितेंद्रीय हो धर्मपरायण हो ,शास्त्रों का स्वाध्याय करता हो ,अंदर  बाहर पवित्र हो काम क्रोध को जिसने वश में कर लिया हो। 

ब्राह्मण होने का मतलब है आत्मस्थित हो जाना। कबीर ,ईसा ,पैगंबर मुहम्मद ,रविदास ,दयानन्द,सब  ब्राह्मण थे। 

जो निष्कामी हो जाए वह ब्राह्मण है। जो जितना ज्ञान -विज्ञान सदाचार में आगे बढे वही  श्रेष्ठ है।जन्म  से कोई श्रेष्ठ नहीं होता। 

'भव बालक भग द्वारे आया ' 
भग भोगी के पुरुष कहाया। 

ये पंक्तियाँ कबीर के वैराग्य को प्रकट करतीं हैं। 

कबीर के अनुसार वह नकली पुरुष है जो फिर उसी  योनि  में आसक्त हो जाए। 

अवगति की गति काहू न जानी ,

एक जीभ कित  काहू बखानी। 

'राम नाम जाने बिना भव डूबा (डूब डूब ) संसार '

राम या तो कहते हैं परोक्ष है मन वाणी से परे है। वास्तव में वह राम निज तत्व है जो निज तत्व है वह राम है जो दिल में बैठा है वही करीम है राम है। 
वह निज स्वरूप अरेख है अलेख है मन वाणी से परे है ,मन वाणी का प्रकाशक है।उसे समझो तो तुम्हारी सारी  भ्रान्ति मिट जाए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरी...

You are as old as your feet (HIndi ): *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए)

  *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए) मुझे आज उपरोक्त संदर्भ में एक समझने लायक लेख मिला। मैं तो रोज कम से कम 45 मिनट लगातार पैदल चलता हूं जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं। मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ में अलाली कर लेता था, जो अब नही करूँगा। क्योंकि पिंडली को कुछ लोग इसमें नर्व्स और वेंस के कारण इसे छोटा दिल जो कहते हैं। शायद ये लेख आपको भी उचित लगे। मनोहर गजपल्ला *बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है !  अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें !!* जैसे-जैसे हम साल ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमारे पैर हमेशा सक्रिय और मजबूत बने रहने चाहिए। जैसा।  हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं / वृद्ध हो रहे हैं, हमें  बालों के भूरे (या) त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए। दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका "रोकथाम" द्वारा सारांशित किया गया है, मजबूत पैर की मांसपेशिय...

बहुगुणा तुलसी :आप भी आज़माएँ

उपलब्ध सनातन भारतीय संस्कृति में विष्णु प्रिया तुलसी का जहां आध्यात्मिक महत्व है वहीँ तुलसी के औषधीय गुण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसकी एक ताज़ा झलक यहां प्रस्तुत है : विटामिन A ,D लौह तत्व आयरन के अलावा तुलसी जल  घुलने न घुलने वाले दोनों  प्रकार के खाद्य रेशों से लबालब है। आवश्यक खनिज लवणों एवं विटामिनों का एक समहू (एंटीऑक्सीडेंट्स )तुलसी में मौजूद हैं। एक और जहां पांच तुलसियों का सत आपके लिए बाज़ार में सहज सुलभ है वहीँ काढ़े की तरह ग्रीन टी की तरह आप घर में भी दो कप शुद्ध  जल में दो तीन मिनिट तुलसी को मंदी आंच पर उबाला दे छानकर  पी सकते हैं स्वादानुसार एक चम्मच शुद्ध शहद भी इस गुनगुने जल में मिलाकर आप इसे सुबह की चाय  का बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।  कब्ज़ की बेहद आमफहम समस्या से निजात दिलवाएगा आपको ये घर में तैयार टॉनिक। पहले आज़माएँ फिर विश्वास करे।हाज़िम है यह सुबह का टॉनिक खाली पेट लेते रहें।  खून में थक्का बनने को मुल्तवी रखेगा ये तुलसी सार। उच्च रक्त चाप और परि-हृदय धमनी रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित होगा।  शरीर से विष को निकाल बाहर...