सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विज्ञान का कृष्ण पक्ष :Cimate Emergency


 Climate Change a Myth and Or Realty ?  

बिला शक जलवायु परिवर्तन हमारी हवा ,पानी और मिट्टी में मानवीयक्रियाकलापों (करतूतों और कुदरत के साथ किये गए हमारे सौतिया व्यवहार )द्वारा पैदा बदलाव की गवाही दृष्टा भाव से देखे जाने के साक्षी एकाधिक संस्थान सरकारी गैरसरकारी संगठन बन रहे हैं। इनमें शरीक हैं :
(१ )इंटरगावरनमेंटल पैनल आन क्लाइमेट चेंज बोले तो जलावायु में आये बदलाव से सम्बद्ध  अंतर् -सरकारी (शासकीय) पैनल
(२ )जैव वैविध्य और पारि -तंत्रीय सेवाओं से जुड़ा - इंटरगावरनमेंटल साइंस पॉलिसी प्लेटफॉर्म 
(३ )जलवायु केंद्रीय जन-नीति  शोध संस्थान इत्यादि
सभी ने समवेत स्वर एकराय से साफ -साफ़ माना है और बूझा भी है ,हमारा प्रकृति प्रदत्त पर्यावरण तंत्र  कुदरती (प्राकृत हवा पानी मिट्टी ) और तमाम पारितंत्र (इकोलॉजिकल सिस्टम्स )एक- एक करके लगातार दरकते -टूटते रहें हैं। इनके खुद को बनाये रखने ,साधे रहने की संतुलित बने रहने की कुदरती कूवत चुक गई है।
इसी के चलते अनेक प्राणी -प्रजातियां अब विलुप्त प्राय : हैं कितनी ही अन्य प्रजातियां रेड डाटा बुक में जगह बना चुकीं हैं इनके इक्का दुक्का चिन्ह ही अब दिखलाई दे रहे हैं। अकेले टाइगर का हम क्या करेंगें। पृथ्वी का कुदरती उर्वरा मिट्टी  का बिछौना छीज रहा है (टॉप साइल इरोजन या मिट्टी  की ऊपरी उपजाऊ परतों का अपरदन  ),जंगलों का सफाया सरे -आम ज़ारी है। नतीजा: हमारे समुन्दर तेज़ाबी होकर कराहने लगे हैं। समुद्री तूफानों की बेहद की  विनाशलीला अब हैरानी पैदा नहीं करती। अब तो ऑस्ट्रेलया का  जंगल भी सुलगने लगा है। केलिफोर्निया राज्य की तो यह नियति ही बन चुका है। भूमंडलीय तापन अब जो दिन दिखला दे वह थोड़ा।

क्या यह सब मिथक है मिथकीय अवधारणा मात्र है फैसला आप कीजिए। 

क्या किया जाए इस विनाश लीला को थामने के लिए ?  

ग्लोबी तापमानों की बढ़ोतरी को लगाम लगाने के लिए यह निहायत ज़रूरी है के २०३० तक कमसे कम १.५  सेल्सियस और ज्यादा से २ सेल्सियस यानी २०१० के विश्वव्यापी तापन स्तर पर थाम विश्व्यापी बढ़ते  तापमानों को थाम  लिया जाए।  दूसरे शब्दों में वर्तमान ४५ फीसद मानव-जनित उत्सरजनों को घटाकर पच्चीस फीसद पर लाना सुनिश्चित किया जाए। 

 कालान्तर (२०५० /२०७० तक) में  उत्सरजनों को ज़ीरो लेवल तक लाना भी अब लाज़मी समझा जा रहा है।
 हो ठीक इसका उलट  रहा है यह तो वही हो गया मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की। 
आखिर इस सबकी वजहें क्या है ?

विकसित देश अपना कथित जीवन स्तर नीचे लाने के लिए अपना बढ़ता हुआ फुट प्रिंट घटाने को ज़रा भी तैयार नहीं हैं। न ही तकनीकी अंतरण को यानी  उत्सर्जन घटाने वाली प्रौद्योगिकी मुफ्त में विकासमान तथा विकाशशील देशों को मुहैया करवाने को राज़ी हैं। कार्बन बजट की बातें भी बे -असर ही साबित हुई हैं जबकि चीन और भारत जैसे आबादी संकुल राष्ट्रों अफ्रिका महाद्वीप के देशों के लिए बढ़ती आबादी को जीवन जीवन कहने  लायक ज़रूरतें मुहैया करवाना यथा पानी बिजली सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया  अब भी   कहीं आंशिक और कहीं पूरी तौर पर  हासिल नहीं हैं।पर्याप्त पोषण की कौन कहे ?
विकसित ,गैर -विकसित सभी मुल्कों द्वारा नीति गत बदलाव के तहत ग्रीन ऊर्जा , वैकल्पिक ऊर्जा ,सौर ,पवन ,भू ,ऊर्जाओं ,जैव -गैस का अंशदान कुल ऊर्जा  बजट में बढ़ाते जाना अब बेहद ज़रूरी हो गया  है।लेकिन क्या यह सब हो पायेगा ?
पीने लायक पानी पर्याप्त पोषण सब के लिए अन्न कहाँ से आएग ?गरीब अमीर के बीच की खाई कम नहीं हो रही है। 
मुफ्त बिजली खाद पानी नहीं सब के लिए बिजली पानी किसान को जैविक खाद स्थानीय उपायों से ही  मुहैया करवाया जाए। 
भविष्य वाणी है अगर कथित विकास मानव-जनित  उत्सर्जन यूं ही ज़ारी रहे तब एशिया के तकरीबन तीस करोड़ सत्तर लाख लोगों को जल - समाधि लेने से नहीं रोका जा सकेगा। तटीय क्षेत्रों को जल समाधि लेने का ख़तरा किताबी नहीं है इसकी जब तब आंशिक झलक दिखलाई देने लगी है। 
२०१५ में प्रदूषण पच्चीस लाख लोगों को खा चुका है। उत्तर भारत के चेहरे पे मुखोटा लग रहा है। मास्क मास्क और मास्क खामोशी के साथ अपनी बिक्री बढ़ा रहा है। 
गरीब दुनिया सोशल सेक्युरिटी ज्यादा  औलाद पैदा करने में तलाश रही है।अमीर देशों का मध्य वर्ग गरीबी की ओर आने लगा है गरीब देशों का दरिद्र नारायण सुदामा अपने ज़िंदा रहने की शर्तें नहीं पूरी कर पा रहा है जीवन की परिभाषा के हाशिये पे आ गया है। आसपास  त्राण को  कोई कृष्णा  नहीं है। खुदा ही हाफ़िज़ है। 
हमारे नगर वगैर रूह के निरात्मा जीवित हैं। कोई मरे हमें क्या हम तो सलामत हैं हमारी बला से। गरीब कहे हैं :आलतू - फ़ालतू आई बला को टाल तू।पर्यावरण पारितंत्रों की मौत प्राणी मात्र की मौत है। हमारी साँसें हवा पानी मिट्टी सभी तो सांझा है परस्पर पार्थक्य   कहाँ हैं ?हम सब एक  ही कायनात कुदरत के अलग -अलग दीखते प्रतीत होते  हिस्से हैं एक दूसरे से सम्बद्ध एक दूसरे के पोषक संवर्धक।इसे बूझना ज़रूरी है।      

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरी...

You are as old as your feet (HIndi ): *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए)

  *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए) मुझे आज उपरोक्त संदर्भ में एक समझने लायक लेख मिला। मैं तो रोज कम से कम 45 मिनट लगातार पैदल चलता हूं जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं। मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ में अलाली कर लेता था, जो अब नही करूँगा। क्योंकि पिंडली को कुछ लोग इसमें नर्व्स और वेंस के कारण इसे छोटा दिल जो कहते हैं। शायद ये लेख आपको भी उचित लगे। मनोहर गजपल्ला *बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है !  अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें !!* जैसे-जैसे हम साल ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमारे पैर हमेशा सक्रिय और मजबूत बने रहने चाहिए। जैसा।  हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं / वृद्ध हो रहे हैं, हमें  बालों के भूरे (या) त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए। दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका "रोकथाम" द्वारा सारांशित किया गया है, मजबूत पैर की मांसपेशिय...

बहुगुणा तुलसी :आप भी आज़माएँ

उपलब्ध सनातन भारतीय संस्कृति में विष्णु प्रिया तुलसी का जहां आध्यात्मिक महत्व है वहीँ तुलसी के औषधीय गुण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसकी एक ताज़ा झलक यहां प्रस्तुत है : विटामिन A ,D लौह तत्व आयरन के अलावा तुलसी जल  घुलने न घुलने वाले दोनों  प्रकार के खाद्य रेशों से लबालब है। आवश्यक खनिज लवणों एवं विटामिनों का एक समहू (एंटीऑक्सीडेंट्स )तुलसी में मौजूद हैं। एक और जहां पांच तुलसियों का सत आपके लिए बाज़ार में सहज सुलभ है वहीँ काढ़े की तरह ग्रीन टी की तरह आप घर में भी दो कप शुद्ध  जल में दो तीन मिनिट तुलसी को मंदी आंच पर उबाला दे छानकर  पी सकते हैं स्वादानुसार एक चम्मच शुद्ध शहद भी इस गुनगुने जल में मिलाकर आप इसे सुबह की चाय  का बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।  कब्ज़ की बेहद आमफहम समस्या से निजात दिलवाएगा आपको ये घर में तैयार टॉनिक। पहले आज़माएँ फिर विश्वास करे।हाज़िम है यह सुबह का टॉनिक खाली पेट लेते रहें।  खून में थक्का बनने को मुल्तवी रखेगा ये तुलसी सार। उच्च रक्त चाप और परि-हृदय धमनी रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित होगा।  शरीर से विष को निकाल बाहर...