सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Climate strike the Great Thunburg Phenominon

तीन जनवरी दोहज़ार तीन को स्वीडन में जन्मी युवती ग्रेटा थन्बर्ग को 'ग्लेमर वोमेन आफ द ईयर २०१९ 'एवार्ड से नवाज़ा गया है इतना ही नहीं इन्होनें अंग्रेजी शब्दकोष 'कोलिन्स' को २०१९ का सबसे ज्यादा जनप्रिय वाक्य प्रयोग 'क्लाइमेट स्ट्राइक ' दिया है। यह आकस्मिक नहीं है इसी साल एक सौ तरेपन (१५३ )देशों के ग्यारह हज़ार से भी ज्यादा साइंसदानों ने 'ग्लोबल क्लाइमेट एमरजेंसी 'हमारे हवा -पानी ( जलवायु) के बिगड़ते मिज़ाज़ को लेकर चेतावनी प्रसारित करते हुए कहा है -यह एक आसन्न आपात काल है इससे बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने होंगे।

 जहां बढ़ती आबादी को लगाम लगाना पड़ेगा वहीँ बढ़ते मांस भक्षण को कमतर करना प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत को भीअब ज़रूरी है वहीँ  वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदार में इज़ाफ़ा करना होगा। भारत ने इस दिशा में अच्छी और अनुकरणीय पहल की है खास करके सौर -ऊर्जा क्षेत्र। सब को पेट भर भोजन रहने को आवास भी पीने को पानी मुहैया करवाना आलमी स्तर पर बर्फ़ के बिछौने के पिघलने को थामना भी   ज़रूरी है। इस सबको  हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधन का कायम रहने लायक विकल्प भी ज़रूरी है वरना पीने का साफ़ पानी कहाँ से आएगा। बढ़ते सतह के तापमान , के कटान को लगाम लगाना पचास साल पहले के मुकाबले अब बेहद ज़रूरी है। अमेज़न के वर्षा  वन हों या देहरादून जंगल अब और गुंजाइश नहीं  है इनके विनष्ट होते चले जाने की।

भारत के सन्दर्भ में अब मौसिम का मानसून का मिज़ाज़ बदलने लगा है।दिल्ली भला चेर्नोबिल क्यों न बने  जहां पानी की तंगी वहांउत्तर भारत के दिल्ली से सटे राज्यों में  धान की सरकारी खरीद और आपातकालीन स्टॉक को  बढ़ावा ,सरकारी इमदाद देना क्यों ज़ारी है? स्टबिल(धान के काटने के बाद कम्बाइन हार्वेस्टर से बचा तनेका का  हिस्सा ) को ठिकाने लगाने के लिए झूम खेती जैसा आदिम तरीका दिल्ली की साँसों पे भला भारी क्यों न पड़े ?मौसिम पे न  पे हवाओं के रूख और नमी पे  किसी का ज़ोर  है।अलबत्ता पर्यावरणसम्मत हैपी सीडर ,ज्यादा हॉर्स पावर (४५hp )ट्रेकटर पराली को समेटके उसे मन्योर के लिए सहेज सकते हैं। यहां सरकारी इमदाद चाहिए। मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी पानी की खपत भी कम होगी।प्रति एकड़ उत्पाद भी नहीं कम होगा।
भारत के पास दिमाग की कमी नहीं है लोकप्रिय कदम मुफ्त बिजली पानी  देने से कुछ नहीं होने वाला है। भूजल और नीचे तल पर आएगा।       
दुनिया भर में सबसे ज्यादा हवाई उड़ाने संभालने का रिकार्ड दिल्ली अपने नाम किये रही है.हवाई ईंधन (एविएशन फ्यूल की खपत )यहां पैसिंजर लोड बढ़ने से बढ़ रहा है।

भूमंडलीय स्तर पर इन्हीं तमाम  वजहों  से सागरों में समाहित गर्मी ,ग्लोबल सतह का तापमान केलिफोर्निया की अप्रत्याशित दौर तक ज़ारी जंगलात की आग  , सागरों का तेज़ाबी होना बढ़ रहा है  .ग्रीन हाउस गैसों का जमाव बढ़ रहा है। अमरीका कुल मिलाकर बेहद का झुलस रहा है। पीटते रहिये सकल घरेलू उत्पादों का ढिंढोरा। ग्रेटा थन्बर्ग ही अब आगे आएँगी। कमान नौनिहाल थामेंगे रोकेंगे जलवायु ढाँचे का बे -दिली से टूटने देना। इसमें हमें ज़रा भी सन्देह नहीं है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरी...

You are as old as your feet (HIndi ): *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए)

  *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए) मुझे आज उपरोक्त संदर्भ में एक समझने लायक लेख मिला। मैं तो रोज कम से कम 45 मिनट लगातार पैदल चलता हूं जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं। मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ में अलाली कर लेता था, जो अब नही करूँगा। क्योंकि पिंडली को कुछ लोग इसमें नर्व्स और वेंस के कारण इसे छोटा दिल जो कहते हैं। शायद ये लेख आपको भी उचित लगे। मनोहर गजपल्ला *बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है !  अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें !!* जैसे-जैसे हम साल ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमारे पैर हमेशा सक्रिय और मजबूत बने रहने चाहिए। जैसा।  हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं / वृद्ध हो रहे हैं, हमें  बालों के भूरे (या) त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए। दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका "रोकथाम" द्वारा सारांशित किया गया है, मजबूत पैर की मांसपेशिय...

बहुगुणा तुलसी :आप भी आज़माएँ

उपलब्ध सनातन भारतीय संस्कृति में विष्णु प्रिया तुलसी का जहां आध्यात्मिक महत्व है वहीँ तुलसी के औषधीय गुण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसकी एक ताज़ा झलक यहां प्रस्तुत है : विटामिन A ,D लौह तत्व आयरन के अलावा तुलसी जल  घुलने न घुलने वाले दोनों  प्रकार के खाद्य रेशों से लबालब है। आवश्यक खनिज लवणों एवं विटामिनों का एक समहू (एंटीऑक्सीडेंट्स )तुलसी में मौजूद हैं। एक और जहां पांच तुलसियों का सत आपके लिए बाज़ार में सहज सुलभ है वहीँ काढ़े की तरह ग्रीन टी की तरह आप घर में भी दो कप शुद्ध  जल में दो तीन मिनिट तुलसी को मंदी आंच पर उबाला दे छानकर  पी सकते हैं स्वादानुसार एक चम्मच शुद्ध शहद भी इस गुनगुने जल में मिलाकर आप इसे सुबह की चाय  का बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।  कब्ज़ की बेहद आमफहम समस्या से निजात दिलवाएगा आपको ये घर में तैयार टॉनिक। पहले आज़माएँ फिर विश्वास करे।हाज़िम है यह सुबह का टॉनिक खाली पेट लेते रहें।  खून में थक्का बनने को मुल्तवी रखेगा ये तुलसी सार। उच्च रक्त चाप और परि-हृदय धमनी रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित होगा।  शरीर से विष को निकाल बाहर...