सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल का दोस्त बहुउपयोगी फल एवोकेडो

ऐवकाडो फलों के स्पेक्ट्रम के मध्य एक ऐसा बिरला  फल है जिसमें वसा (फैट )अधिक है सुगर से ,शक्कर से ज्यादा है , एक ऐसी एकल असंतृप्त वसा है इसमें जो दिल की दोस्त है।  ऐसा हम नहीं कहते पोषण विज्ञान और बचावी चिकित्सा के माहिर कह रहे हैं। इससे आपको प्राप्त हो सकते हैं विटामिन B ,C ,कॉपर एवं बहु उपयोगी खाद्यरेशे। केले से अधिक पोटेसियम मिल जाता है एवोकाडो से। 

 दसहज़ार बरस पहले से अमरिकी इतिहास में   इसके सेहत को मिलने वाले फायदे मिलते हैं इसके नामकरण को लेकर भी ऐसा यकीन  किया जाता है के एज़्टेक (Aztec)भाषा का एक शब्द है -अहुअकाटल  (Ahuacatl )जिसका शाब्दिक अर्थ हिंदी भाषा में अंडकोष या अंग्रेजी में टेस्टिकल (testicle)होता है।यूं एवोकेडो की आकृति नाशपाती से भी मिलती जुलती है एक सिरे से थोड़ा चौड़ाई ज्यादा लिए रहता है यह गहरे मूंगिया हरे रंग का फल जिसके मध्य में एक बड़ी गुठली भी रहती है। सख्त छिलके वाले इस फल को सफाई से काटना भी एक कला है युक्ति है। 

स्पानी उपनिवेशों योरोप और अमरीका में इसके व्यापक वितरण से पहले भी इसे लोग सेहत और ज़ायके लिए खाते थे। (स्रोत २००७ हार्वर्ड पेपर्स इन बॉटनी ). 

दिल के लिए खराब समझी जाने वाली लिपिड (चर्बी LDL )को कम करने में इसे कारगर समझा गया है  अलावा  इसके इससे प्रचुरता में प्राप्त विटामिन E बीनाई (हमारी नज़र विजन )के लिए अच्छा है मुफीद रहता है। रोगरोधी तंत्र ,हमारे इम्युनसिस्टम को भी यह दुरुस्त रखता है। (स्रोत US National Library Of Medicine ).

इसका सेवन करने वालों में मृत्युदर कमतर मिली है इसमें मौजूद एकल असंतृप्त वसा की प्रचुरता (मोनौअनसैचूरेटड फैट्स )ब्लड शुगर को एक साथ नहीं बढ़ने देती है। ग्लाइकेमिक रेस्पोंस इसका निम्न रहता है। लो ग्लाइकेमिक इंडेक्स  फ़ूड है यह। 
यही वजह है एवोकेडो आज टोस्ट से लेकर ,मैरिनेड के रूप में ,सलाद ड्रेसिंग ,कुकिंग आइल के रूप में बहुविध जगह बना रहा है।एवोकेडो सालसा लाज़वाब है। 

Avocado has a very high smoke point, the temperature at which oil starts to smoke, which makes it a good choice for cooking. 

जानकार अब इसे स्मूथीज (स्मूदी ) (smoothies )फलों के ताज़ातरीन जूस में भी जगह दे रहे हैं। 

लेकिन साहब केलोरीज़ का हिसाब भी रखना पड़ेगा। 
पोरशन साइज का भी अपना गणित है आधा कप एवोकेडो ड्रेसिंग का मतलब है ११७ केलोरीज़। 

"Just doing a layer of the avocado on the toast comes out to be about a serving, "At restaurants, or even preparing a dish at home, putting sliced avocado on top of a fish or on top of a salad, it can be really easy to just slice up the whole avocado to put it on top of the salad, and then that's going to be a lot more dense in calories."

लेवल -दिल का दोस्त  बहुउपयोगी फल एवोकेडो 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

You are as old as your feet (HIndi ): *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए)

  *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए) मुझे आज उपरोक्त संदर्भ में एक समझने लायक लेख मिला। मैं तो रोज कम से कम 45 मिनट लगातार पैदल चलता हूं जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं। मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ में अलाली कर लेता था, जो अब नही करूँगा। क्योंकि पिंडली को कुछ लोग इसमें नर्व्स और वेंस के कारण इसे छोटा दिल जो कहते हैं। शायद ये लेख आपको भी उचित लगे। मनोहर गजपल्ला *बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है !  अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें !!* जैसे-जैसे हम साल ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमारे पैर हमेशा सक्रिय और मजबूत बने रहने चाहिए। जैसा।  हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं / वृद्ध हो रहे हैं, हमें  बालों के भूरे (या) त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए। दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका "रोकथाम" द्वारा सारांशित किया गया है, मजबूत पैर की मांसपेशिय...

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरी...

बहुगुणा तुलसी :आप भी आज़माएँ

उपलब्ध सनातन भारतीय संस्कृति में विष्णु प्रिया तुलसी का जहां आध्यात्मिक महत्व है वहीँ तुलसी के औषधीय गुण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसकी एक ताज़ा झलक यहां प्रस्तुत है : विटामिन A ,D लौह तत्व आयरन के अलावा तुलसी जल  घुलने न घुलने वाले दोनों  प्रकार के खाद्य रेशों से लबालब है। आवश्यक खनिज लवणों एवं विटामिनों का एक समहू (एंटीऑक्सीडेंट्स )तुलसी में मौजूद हैं। एक और जहां पांच तुलसियों का सत आपके लिए बाज़ार में सहज सुलभ है वहीँ काढ़े की तरह ग्रीन टी की तरह आप घर में भी दो कप शुद्ध  जल में दो तीन मिनिट तुलसी को मंदी आंच पर उबाला दे छानकर  पी सकते हैं स्वादानुसार एक चम्मच शुद्ध शहद भी इस गुनगुने जल में मिलाकर आप इसे सुबह की चाय  का बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।  कब्ज़ की बेहद आमफहम समस्या से निजात दिलवाएगा आपको ये घर में तैयार टॉनिक। पहले आज़माएँ फिर विश्वास करे।हाज़िम है यह सुबह का टॉनिक खाली पेट लेते रहें।  खून में थक्का बनने को मुल्तवी रखेगा ये तुलसी सार। उच्च रक्त चाप और परि-हृदय धमनी रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित होगा।  शरीर से विष को निकाल बाहर...