सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रकृति स्वयं कर्म परायण है। ये जीव जो प्रकृति के वश रहता है यह भी कर्म परायण है प्रकृति (इसके तीन गुण )जीव से कर्म करवा ही लेते है। भगवान् श्री कृष्ण अर्जुन को कर्म ,अकर्म और विकर्म का स्वरूप समझाते हुए कहते हैं -हे अर्जुन कर्म क्या है और अकर्म क्या है इसे लेकर बड़े बड़े ग्यानी व्यामोह में फंसे रहते हैं। कर्मों की गति बड़ी गहन है। किम कर्म किमकर्मेति कव्योअपयत्र मोहिता : | तत् ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यते अशुभात || कर्म के फल का स्वरूप कैसा होगा उसके हिसाब से कर्म को तीन भागों में बांटा जा रहा है : कर्म ,अकर्म ,विकर्म। कर्म करने में नीयत के अनुसार फल मिलता है मंदिर में रहने वाला पुजारी पूजा अर्चना भगवान् को नहलाना आदि कर्म करता हुआ दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत कहीं और है भोग विलास में है तो उसका कर्म अकर्म हो जाएगा। इसी प्रकार एक नेता या समाज सेवी ऊपर से समाज सेवा में संलग्न दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत वहां नहीं है सेवा में उसका मन नहीं है किसी और एषणा में गुंथा है तो उसका कर्म भी अकर्म हो जाएगा। शुकदेव और राजा जनक की कथा आती है राजा जनक गृहस्थ हैं उनका राज पाट है लेकिन मन सन्यासी है और शुकदेव बैरागी हैं लेकिन जब तत्वज्ञान विमर्श के दौरान सैनिक आकर बतलाते हैं महाराज भीषण आग आपके अपने महल के द्वार तक आ पहुंची तब राजा जनक ज़रा भी विचलित नहीं होते लेकिन शुकदेव उठकर द्वार की और भागते हैं राजा जनक पूछते हैं शुकदेव तुम कहाँ जा रहे हो। महाराज मेरा दंड कमण्डलू द्वार पर है उसे लेने जा रहा हूँ। तब राजा जनक कहते हैं शुकदेव मेरा सारा महल जल गया और तुम एक कमण्डलू के लिए तत्वज्ञान की चर्चा छोड़ भाग रहे हो। यद्यपि जनक राजपाट कर्म में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें उससे कोई मोह नहीं। वह ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति उन्मुख हैं। मन उनका बैरागी है। नीयत उनकी ईश्वरीय ज्ञान में लगी है। राजपाट उनका कर्म भले है। ऊपर से दिख रहा है वह राजपाट संभाल रहे हैं। प्रजा का पालन कर रहे हैं। लेकिन राजा जनक के जीवन का उद्देश्य तो ईश्वरत्व की प्राप्ति है।एक महासमाधि की ओर वह बढे चले जा रहे हैं इसलिए उनका यह कर्म अकर्म हो जाता है। उस कर्म का फल प्राप्त नहीं होता जो अकर्म हो जाता है। विश्वामित्र ने घोर तप किया इंद्र ने मेनका को उनका तप भंग करने के लिए भेजा। विश्वामित्र उसके आकर्षण से विमोहित हुए उनका तप भंग हुआ। विक्षोभ और क्रोध पैदा हुआ तप भंग से। वह मुनि वशिष्ठ के पास उनकी हत्या करने के इरादे से गए। वहां जाकर देखा वशिष्ठ जी तो उन्हें बहुत प्रेम करते हैं आत्मग्लानि से भरे उनके पैरों पर गिर गए रोते हुए बोले मेरा सब कुछ नष्ट हो गया। वशिष्ठ ने उन्हें उठाया और कहा -जो कुछ तुम्हारे पास था वह सब अभी भी है तुम्हारा लक्ष्य अभी भी वही है। तुम्हारी नीयत में खोट नहीं है। कृष्ण अर्जुन से कहते हैं अर्जुन तुम युद्ध अपने हिस्से का राजपाट हासिल करने के लिए नहीं कर रहे हो तुम धर्म युद्ध में रत हो इसलिए इसका फल तुम्हें नहीं मिलेगा। तुम्हारा उद्देश्य पवित्र है। महान है धर्म की रक्षा है । कर्म किस भावना से किया जा रहा है कर्म करने वाले की नीयत ही उस कर्म को अकर्म में परि-वर्तित कर देती है। भगवान् उसकी नीयत को ही ग्रहण करते हैं और उसकी नीयत के हिसाब से ही उसे फल प्राप्त कराते हैं। बुरी नीयत से किया जाने वाला बाहर से अच्छा दिखने वाला कर्म भी व्यर्थ है। प्रदर्शन के लिए किया गया कर्म मिथ्या आचरण है पाखंड है। अकर्म का अर्थ है कर्मों के फल में स्पृहा न होना है। आखिर दुनिया में बशर को रहना वाहिद किस तरह , जिस तरह तालाब के पानी में रहता हैं कमल। वह रहता पानी में है लेकिन उसका मुख सूर्य की और रहता है। राजा जनक रहते तो राजपाट में हैं लेकिन उनका मन परमात्मा में रहता है। कर्म विकर्म (निषेध कर्म )तब हो जाता है जब व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वार्थ उस कर्म में लग जाता है। समाज में धर्म विरोधी तत्व सक्रिय हैं कुछ ऐसे ही तत्व कहते हैं महाभारत को घर में मत रखो उससे घर में कलह कलेश हो जाएगा यह दुष्प्रचार करते हैं । सनातन धर्म विरोधी तत्वों ने ऐसा प्रचार किया है। दूसरे ऐसे लोग हैं जिन्होनें महाभारत कभी पढ़ी ही नहीं वह कृष्ण पर आरोप लगाते हैं। आरोप यह है : भगवान् कृष्ण ने महाभारत करवा दिया। अर्जुन को बारहा प्रेरित किया तू युद्ध कर युद्ध कर कहकर। महाभारत को पढ़ेंगे तो पता चलेगा महाभारत को रोकने का सबसे बड़ा प्रयास भगवान् कृष्ण ने ही किया जो राजा बन के नहीं दूत बन के गये। कहा पांच गाँव ही दे दो पांडवों को उसके इंकार करने पर पांच मकान ही देने को कहते हैं दुर्योधन से. दुर्योधन भगवान् को बंदी बनाने का प्रयास करते हैं कहते हुए सुईं की नौंक के बराबर भी भूमि पांडवों को युद्ध के बिना नहीं दूंगा। भगवान् तो कर्म करना सिखाते हैं। कर्म कैसे करना है यह सिखाते हैं। कर्म अकर्म और विकर्म का रहस्य समझाते हैं। अर्जुन तो निमित्त मात्र हैं यह सन्देश हम सभी के लिए है। सन्दर्भ सामिग्री : कर्म, अकर्म एवं विकर्म by Shri Manish Dev ji(Maneshanand ji), SI-10, Divya Srijan Samaaj

प्रकृति स्वयं कर्म परायण है। ये जीव जो प्रकृति के वश रहता है यह भी कर्म परायण है प्रकृति (इसके तीन गुण )जीव से कर्म करवा ही लेते है। भगवान् श्री कृष्ण अर्जुन को कर्म ,अकर्म और विकर्म का स्वरूप समझाते हुए कहते हैं -हे अर्जुन 

कर्म क्या है और अकर्म क्या है इसे लेकर बड़े बड़े ग्यानी व्यामोह में फंसे रहते हैं। कर्मों की गति बड़ी गहन है। 


किम कर्म किमकर्मेति कव्योअपयत्र मोहिता : | 

तत् ते  कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यते अशुभात || 

कर्म के फल का स्वरूप कैसा होगा उसके हिसाब से कर्म को तीन भागों में बांटा जा रहा है :

कर्म ,अकर्म ,विकर्म। 

कर्म करने में नीयत के अनुसार फल मिलता है मंदिर में रहने वाला पुजारी पूजा अर्चना भगवान् को नहलाना आदि कर्म करता हुआ दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत कहीं और है भोग विलास में है तो उसका कर्म अकर्म हो जाएगा। इसी प्रकार एक नेता या समाज सेवी ऊपर से समाज सेवा  में संलग्न दिख सकता है लेकिन अगर उसकी नीयत वहां नहीं है सेवा में उसका मन नहीं है किसी और एषणा में  गुंथा है तो उसका कर्म भी अकर्म  हो जाएगा। 

शुकदेव और राजा जनक की कथा आती है राजा जनक  गृहस्थ हैं उनका राज पाट है लेकिन मन सन्यासी है और शुकदेव बैरागी हैं लेकिन जब तत्वज्ञान विमर्श के दौरान सैनिक आकर बतलाते हैं महाराज भीषण आग आपके अपने महल के द्वार तक आ पहुंची तब राजा जनक ज़रा भी विचलित नहीं होते लेकिन शुकदेव उठकर द्वार की और भागते हैं राजा जनक पूछते हैं शुकदेव तुम कहाँ जा रहे हो। महाराज मेरा दंड कमण्डलू द्वार पर है उसे लेने जा रहा हूँ। तब राजा जनक कहते हैं शुकदेव मेरा सारा महल जल गया और तुम एक कमण्डलू के लिए तत्वज्ञान की चर्चा छोड़ भाग रहे हो।

यद्यपि जनक राजपाट कर्म में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें उससे कोई मोह नहीं। वह ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति उन्मुख हैं। मन उनका बैरागी है। नीयत उनकी ईश्वरीय ज्ञान में लगी है। राजपाट उनका कर्म  भले है। ऊपर से दिख रहा है वह राजपाट संभाल रहे हैं। प्रजा का पालन कर रहे हैं। लेकिन राजा जनक के जीवन का उद्देश्य तो ईश्वरत्व की प्राप्ति है।एक महासमाधि की ओर वह बढे चले जा रहे हैं  इसलिए उनका यह कर्म अकर्म हो जाता है। उस कर्म का फल प्राप्त नहीं होता जो अकर्म हो जाता है। 

विश्वामित्र ने घोर तप किया इंद्र ने मेनका को उनका तप भंग करने के लिए भेजा। विश्वामित्र उसके आकर्षण से विमोहित हुए उनका तप भंग हुआ। विक्षोभ और क्रोध पैदा हुआ तप  भंग से। वह  मुनि वशिष्ठ के पास उनकी हत्या करने के इरादे से गए। वहां जाकर देखा वशिष्ठ जी तो उन्हें बहुत प्रेम करते हैं आत्मग्लानि से भरे उनके पैरों पर गिर गए रोते हुए बोले मेरा सब कुछ नष्ट हो गया। वशिष्ठ ने उन्हें उठाया और कहा -जो कुछ तुम्हारे पास था वह सब अभी भी है तुम्हारा लक्ष्य अभी भी वही है। तुम्हारी नीयत में खोट नहीं है। 

कृष्ण अर्जुन से कहते हैं अर्जुन तुम युद्ध अपने हिस्से का राजपाट हासिल करने के लिए नहीं कर रहे हो तुम धर्म युद्ध में रत हो इसलिए इसका फल तुम्हें नहीं मिलेगा। तुम्हारा उद्देश्य पवित्र है। महान है धर्म की रक्षा है । कर्म किस भावना से किया जा रहा है कर्म करने वाले की नीयत ही उस कर्म को  अकर्म में परि-वर्तित  कर देती है। भगवान् उसकी नीयत को ही ग्रहण करते हैं और उसकी नीयत के हिसाब से ही उसे फल प्राप्त कराते हैं। 

बुरी नीयत से किया जाने वाला बाहर से अच्छा दिखने वाला कर्म भी व्यर्थ है। प्रदर्शन के लिए किया गया कर्म मिथ्या आचरण है पाखंड है। 

अकर्म का अर्थ है कर्मों के फल में स्पृहा न होना है। 

आखिर  दुनिया में  बशर को रहना वाहिद   किस तरह ,

जिस तरह तालाब के पानी में रहता हैं कमल। 

वह रहता पानी में है लेकिन उसका मुख सूर्य की और रहता है। 

राजा जनक रहते तो राजपाट में हैं लेकिन उनका मन  परमात्मा में रहता है।  

कर्म विकर्म (निषेध कर्म )तब हो जाता है जब व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वार्थ उस कर्म में लग जाता है। समाज में धर्म विरोधी तत्व सक्रिय हैं कुछ ऐसे ही तत्व कहते हैं महाभारत को घर में मत रखो उससे घर में कलह कलेश हो जाएगा यह दुष्प्रचार करते हैं । सनातन धर्म विरोधी तत्वों ने ऐसा प्रचार किया है। 

दूसरे ऐसे लोग हैं जिन्होनें महाभारत कभी पढ़ी ही नहीं वह कृष्ण पर आरोप लगाते हैं। आरोप यह  है :

भगवान् कृष्ण ने महाभारत करवा दिया। अर्जुन को बारहा प्रेरित किया तू  युद्ध कर युद्ध कर कहकर। महाभारत को पढ़ेंगे तो पता चलेगा महाभारत को रोकने का सबसे बड़ा प्रयास भगवान् कृष्ण ने ही किया जो राजा बन के नहीं दूत बन के गये। कहा पांच गाँव ही दे दो पांडवों को उसके इंकार करने पर पांच मकान ही देने को कहते हैं दुर्योधन से.

दुर्योधन   भगवान् को बंदी बनाने का प्रयास करते हैं कहते हुए सुईं  की नौंक के बराबर भी भूमि पांडवों को युद्ध के बिना नहीं दूंगा। 


भगवान् तो कर्म करना सिखाते हैं। कर्म कैसे करना है यह सिखाते हैं। कर्म अकर्म और विकर्म का रहस्य समझाते हैं। अर्जुन तो निमित्त मात्र हैं यह सन्देश  हम सभी के लिए है। 


सन्दर्भ सामिग्री :


कर्म, अकर्म एवं विकर्म by Shri Manish Dev ji(Maneshanand ji), SI-10, Divya Srijan Samaaj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

You are as old as your feet (HIndi ): *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए)

  *बुढापा पैरों से शुरु होता है* (विशेषतः मेरे सीनियर सिटीजन मित्रों के लिए) मुझे आज उपरोक्त संदर्भ में एक समझने लायक लेख मिला। मैं तो रोज कम से कम 45 मिनट लगातार पैदल चलता हूं जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं। मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ में अलाली कर लेता था, जो अब नही करूँगा। क्योंकि पिंडली को कुछ लोग इसमें नर्व्स और वेंस के कारण इसे छोटा दिल जो कहते हैं। शायद ये लेख आपको भी उचित लगे। मनोहर गजपल्ला *बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है !  अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें !!* जैसे-जैसे हम साल ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमारे पैर हमेशा सक्रिय और मजबूत बने रहने चाहिए। जैसा।  हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं / वृद्ध हो रहे हैं, हमें  बालों के भूरे (या) त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए। दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका "रोकथाम" द्वारा सारांशित किया गया है, मजबूत पैर की मांसपेशिय...

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरी...

बहुगुणा तुलसी :आप भी आज़माएँ

उपलब्ध सनातन भारतीय संस्कृति में विष्णु प्रिया तुलसी का जहां आध्यात्मिक महत्व है वहीँ तुलसी के औषधीय गुण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसकी एक ताज़ा झलक यहां प्रस्तुत है : विटामिन A ,D लौह तत्व आयरन के अलावा तुलसी जल  घुलने न घुलने वाले दोनों  प्रकार के खाद्य रेशों से लबालब है। आवश्यक खनिज लवणों एवं विटामिनों का एक समहू (एंटीऑक्सीडेंट्स )तुलसी में मौजूद हैं। एक और जहां पांच तुलसियों का सत आपके लिए बाज़ार में सहज सुलभ है वहीँ काढ़े की तरह ग्रीन टी की तरह आप घर में भी दो कप शुद्ध  जल में दो तीन मिनिट तुलसी को मंदी आंच पर उबाला दे छानकर  पी सकते हैं स्वादानुसार एक चम्मच शुद्ध शहद भी इस गुनगुने जल में मिलाकर आप इसे सुबह की चाय  का बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।  कब्ज़ की बेहद आमफहम समस्या से निजात दिलवाएगा आपको ये घर में तैयार टॉनिक। पहले आज़माएँ फिर विश्वास करे।हाज़िम है यह सुबह का टॉनिक खाली पेट लेते रहें।  खून में थक्का बनने को मुल्तवी रखेगा ये तुलसी सार। उच्च रक्त चाप और परि-हृदय धमनी रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए रामबाण साबित होगा।  शरीर से विष को निकाल बाहर...