सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Let 2020 be the year of action .Let action be the harbinjer of ambition (Hindi )

योरोप में लू का प्रकोप उत्तरी ध्रुव से बड़े पैमाने पर हिमचादर का सफाया इधर हमारे अपने आँगन भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून से होने वाली मूसलाधार बारिस कई इलाको को जल-समाधि दिलवाती दिखी  इस दरमियान चौदह  सौ लोगों ने अपनी जान गंवाई ।

ज़ोरदार ताबड़तोड़ तरीके से अब तक संदेह की नज़र से देखी गई जलवायु आपदा अब साफ़ साफ़ दस्तक देने लगी है। वन क्षेत्रों की आग अब बरस भर सुलगती है सूखे वन्य इलाके झुलसने को बेबस  खड़े हैं।

वन्य प्राणियों के घरोंदों की कौन कहे मानुस भी दहल उठे हैं घर बचायें या  घर का साज़ो सामान या अपनी जान बचाके भाग खड़े होवें हतप्रभ है ऑस्ट्रेलिया जैसे मुल्क भी।
इस आपदा से आँखें चुरा ली दिसंबर २०१९ के मेड्रिड में बुलाये गए जलवायु जमावड़े ने। संयुक्त राष्ट्र जलवायु संवाद किसी नतीजे पर न पहुँच सका।
अब ये २०२० जाने वह पेरिस सहमति को अमली जामा पहनायेगा या फिर इस ओर  से ट्रम्प की तरह पल्ला झाड़के अलग खड़ा हो जाएगा।इस दौर की युवा भीड़ ग्रेटा  थूंबर्ग  की तरह वर्ष भर एक्शन के लिए हमें  अभिप्रेरित कर रही है।

Now is the time to act .Let us put our acts together .

हमारा लक्ष्य इस सदी के अंत के आते आते ग्लोबी तापमानों में होने वाली वृद्धि  को हरचंद कोशिश के साथ  पूर्व उद्योगिक स्तर से २सेल्सियस नीची रखना ही होगा। सभी को देखना होगा भूमंडलीय तापमानों में बढ़ोतरी किसी भी हाल  डेढ़ सेल्सियस से ऊपर न होने पावे।
यही पेरिस सम्मलेन का दृढ निश्चय था।
लेकिन १९७ मुल्कों की तमाम कोशिशें फिर भी इस वृद्धि को २. ८ से ३ सेल्सियस तक होने से रोक पाने में असमर्थ दिख रहीं हैं।विनाशकारी सिद्ध होगी यह बढ़ोतरी माहौली तंत्रों अट्मॉस्फेरिक सिस्टम्स और परिमंडलीय निकायों एवं  पारितंत्रों के लिए पूरी पारिस्थितिकी के लिए मनुष्यों की तो बिसात ही क्या है पारितंत्रों की सलामती हमारी सलामती है। वायुमंडलीय तंत्र टूटे तो हम भी नहीं बचेंगे। ये कोरी चेतावनी नहीं है।

दुश्चिंता है ग्रेटा थूंबर्गों की मिलेनियल्स की हम सभी की। 

दिसंबर २०१९ तक ना नुकर करते १९७ में से गिनती के मुल्क हैं जो एक संकल्प लेते दिखें हैं। कुछ करने का इरादा रखते हैं ये मुल्क। शायद यहीं  से कोई रास्ता निकले। 
बरस २०२० कई और पर्यावरण बैठकों का आयोजन करेगा। 
Let 2020 be the year of action .Let action be the harbinjer of ambition .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ख़ामोशी शायरी के उम्दा शैर "कह रहा है मौज़ -ए -दरिया से समुन्दर का सुकून जिस में जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो खामोश है।

कह रहा है मौज़ -ए -दरिया से समुन्दर का  सुकून जिस में जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो खामोश है। कह रहा है शोर - ए-दरिया से समुन्दर का सुकूत , जिसका जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो खामोश है ।                                    (नातिक़  लखनवी साहब ) The river's raging ........ मुस्तकिल बोलता ही रहा  हूँ , हम लबों से कह न पाए उन से हाल -ए-दिल कभी , और वो समझे नहीं ये ख़ामशी क्या चीज़ है।  शायरी :वो अपने ध्यान में बैठे अच्छे लगे हम को   कह रहा है  मौज  -ए -दरिया से  समन्दर  का सुकून , जिस में जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो खामोश है . "ख़ामोशी शायरी के उम्दा शैर " Search Results Web results Top 20 Famous Urdu sher of Khamoshi Shayari | Rekhta kah  rahā hai shor-e-dariyā se  samundar  kā sukūt.  jis  kā jitnā  zarf  hai utnā  hī vo  ḳhāmosh hai. the river's raging ... mustaqil boltā  hī  rahtā huuñ ... ham laboñ se  kah  na paa.e un se hāl-e-dil kabhī. aur  vo  samjhe nahīñ ye ḳhāmushī kyā chiiz hai ... Tags:  Famous  sh

मन फूला फूला फिरे जगत में झूठा नाता रे , जब तक जीवे माता रोवे ,बहन रोये दस मासा रे , तेरह दिन तक तिरिया रोवे फ़ेर करे घर वासा रे।

पेड़ से फल पकने के बाद स्वत : ही गिर जाता है डाल से अलग हो जाता है एक मनुष्य ही है जो पकी उम्र के बाद भी बच्चों के बच्चों से चिपका रहता है। इसे ही मोह कहते हैं। माया के कुनबे में लिपटा रहता है मनुष्य -मेरा बेटा मेरा पोता मेरे नाती आदि आदि से आबद्ध रहता है।  ऐसे में आध्यात्मिक विकास के लिए अवकाश ही कहाँ रहता है लिहाज़ा : पुनरपि जन्मम पुनरपि मरणम , पुनरपि जननी जठरे शयनम।  अनेकों जन्म बीत गए ट्रेफिक ब्रेक हुआ ही नहीं।    क्या इसीलिए ये मनुष्य तन का चोला पहना था। आखिर तुम्हारा निज स्वरूप क्या है। ये सब नाते नाती रिश्ते तुम्हारे देह के संबंधी हैं  तुम्हारे निज स्वरूप से इनका कोई लेना देना नहीं है। शरीर नहीं शरीर के मालिक  शरीरी हो तुम। पहचानों अपने निज सच्चिदानंद स्वरूप को।  अहम् ब्रह्मास्मि  कबीर माया के इसी कुनबे पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं :मनुष्य जब यह शरीर छोड़ देता है स्थूल तत्वों का संग्रह जब सूक्ष्म रूप पांच में तब्दील हो जाता है तब माँ जीवन भर संतान के लिए विलाप करती है उस संतान के लिए जो उसके जीते जी शरीर छोड़ जाए। बहना दस माह तक और स्त्री तेरह दिन तक। उसके

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत | आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मन : ||

उद्धरेदात्मनात्मानं   नात्मानमवसादयेत |  आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव  रिपुरात्मन :  ||  अपने द्वारा अपना उद्धार करें , अपना पतन न करें क्योंकि आप ही अपना मित्र हैं  और आप ही अपना शत्रु हैं ।  व्याख्या :गुरु बनना या बनाना गीता का सिद्धांत नहीं है। वास्तव में मनुष्य आप ही अपना गुरु है। इसलिए अपने को ही उपदेश दे अर्थात  दूसरे में कमी न देखकर अपने में ही कमी देखे और उसे मिटाने की चेष्टा करे। भगवान् भी विद्यमान हैं ,तत्व ज्ञान भी विद्यमान है और हम भी विद्यमान हैं ,फिर उद्धार में देरी क्यों ? नाशवान व्यक्ति ,पदार्थ और क्रिया में आसक्ति के कारण ही उद्धार में देरी हो रही है। इसे मिटाने की जिम्मेवारी हम पर ही  है ; क्योंकि हमने ही  आसक्ति की है।  पूर्वपक्ष: गुरु ,संत और  भगवान् भी तो मनुष्य का उद्धार करते हैं ,ऐसा लोक में देखा जाता है ? उत्तरपक्ष : गुरु ,संत और भगवान् भी मनुष्य का तभी उद्धार करते हैं ,जब वह (मनुष्य )स्वयं उन्हें स्वीकार करता है अर्थात उनपर श्रद्धा -विश्वास करता है ,उनके सम्मुख होता है ,उनकी शरण लेता है ,उनकी आज्ञा का पालन करता है। गुरु ,संत और भगवान् का कभी अभाव नह